Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeEntertainment'शाका लाका बूम-बूम' के 'संजू' बने पिता, Kinshuk Vaidya ने शेयर की...

‘शाका लाका बूम-बूम’ के ‘संजू’ बने पिता, Kinshuk Vaidya ने शेयर की बच्चे की पहली झलक

शाका लाका बूम-बूम से लेकर अजय देवगन की फिल्म ‘राजू चाचा’ तक में नजर आए अभिनेता किंशुक वैद्य के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी। दिसंबर के महीने में अभिनेता ने पत्नी दीक्षा नागपाल की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब उन्होंने अपने न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक शेयर की है।

स्टार प्लस के शो ‘शाका लाका बूम-बूम’ में चाइल्ड एक्टर ‘संजू’ का किरदार अदा करके घर-घर में फेमस हुए अभिनेता किंशुक वैद्य के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो चुका है।

अभिनेता ने बीते साल दिसंबर 2025 में पत्नी दीक्षा नागपाल की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपने न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक शेयर करते हुए अपनी यह खुशी फैंस के साथ बांटी है।

34 साल की उम्र में पिता बने किंशुक वैद्य

किंशुक वैद्य ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बेबी के हाथ की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने और उनकी पत्नी दीक्षा ने बच्चे की नन्ही उंगलियां थामी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि 8 मार्च को उनकी पत्नी ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

इस प्यार भरी तस्वीर के साथ अभिनेता किंशुक वैद्य ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ढेर सारे प्यार और आभार के साथ, हमने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। बेबी वैद्य आ गया है।” इसके साथ ही उन्होंने बुरी नजर से बचाने वाला (Evil eye) इमोजी भी लगाया।

2024 में शादी के बंधन में बंधे थे किंशुक वैद्य

किंशुक वैद्य ने जैसे ही पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके कमेंट बॉक्स में फैंस से लेकर सितारों तक ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, “शाका लाका बूम-बूम पार्ट 2 आएगा अब तो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “हमारा OG सुपरस्टार संजू पिता बन गया है।” आर्या बब्बर से लेकर दिशा परमार तक कई सितारों ने उन्हें पापा बनने की बधाई दी है।

आपको बता दें कि किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2024 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी की थी। दीक्षा नागपाल पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने ‘भूल भुलैया 3’ के गाने ‘आमी जे तोमार’ को कोरियोग्राफ किया है। वे एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular