नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है, जबकि रविवार को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।
लद्दाख में कड़कड़ाती ठंड जारी है और लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल जिले में द्रास का तापमान शून्य से 21.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।