HomeUttar PradeshBarabankiसच का सामना में दो मामलों का निस्तारण

सच का सामना में दो मामलों का निस्तारण

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता के लिए आयोजित कर 3 में दो प्रकरणों का निस्तारण किया गया। आज पुलिस कार्यालय में सच का सामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान सच का सामना में गम्भीर, लम्बित प्रकरणों को सूचीबद्ध कर पुलिस कार्यालय में प्रत्येक गुरूवार को वादी प्रतिवादी, जांचकर्ता, विवेचक को बुलाकर समीक्षा की जाती है। आज आयोजित “सच का सामना” में वादी-प्रतिवादी व जांचकर्ता/विवेचकगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व से सूचीबद्ध 3 मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में दोनों पक्षों को सुना गया एवं विवेचक, जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी व सभी तथ्यों का अवलोकन कर दोनों प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular