Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसेठ बीरेन्द्र कुमार पब्लिक स्कूल को सीबीएससी से इंटरमीडिएट तक मान्यता मिली

सेठ बीरेन्द्र कुमार पब्लिक स्कूल को सीबीएससी से इंटरमीडिएट तक मान्यता मिली

उरई (जालौन)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेठ बीरेन्द्र कुमार पब्लिक स्कूल को सीबीएससी बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट (कक्षा 12 तक) की मान्यता प्रदान कर दी गई है। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, प्रबंधक दीपक मित्तल एवं निदेशक पुनीत मित्तल ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि उनके परिवार का शिक्षा के क्षेत्र से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों ने नगर में शिक्षा के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके दादा लक्ष्मी मित्तल द्वारा जालौन बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया, वहीं उनके पिता सेठ बीरेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा छत्रसाल इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विकास में अहम भूमिका निभाई गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जैसे संस्थानों को स्थापित करने में भी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए नगर एवं क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने की जिम्मेदारी अब हम तीनों भाइयों पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने पूर्वजों के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी महेश चौधरी ने एक महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कहा कि बच्चों की उम्र और कक्षा के अनुसार उनके बस्ते का वजन कम करने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय में बच्चों के बैग रखने की व्यवस्था की जाए तो बच्चों को काफी राहत मिल सकती है।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिनमें सीओ शैलेन्द्र बाजपेई, क्राइम इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद दुबे, डॉ. अवनीश दीक्षित, सुलह अधिकारी लक्ष्मीकांत शाक्य,सतीश सेंगर दादा,सहित नगर के अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular