Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeजैतपुर गाँव मे सेवा समिति का हुआ गठन

जैतपुर गाँव मे सेवा समिति का हुआ गठन

हजपुरा, अम्बेडकरनगर अवधनामा संवाददाता सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर जैतपुर गांव में गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा ईश्वरपुर सेवा समिति का गठन किया गया। हेमंत यादव की निगरानी में ग्रामीणों ने संगठन के प्रति समर्पित होने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन उत्तम सिंह के आवास पर हुआ। जिसका संचालन कर रहे मास्टर सच्चेष यादव ने समिति के तमाम बिंदुओं पर गहनता से चर्चा किया। बताया कि संगठन शिक्षा स्वास्थ्य और सफाई सर्वपरी रखते हुए हर जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग करेगी। वहीं मौजूद ग्रामीणों की सर्वसम्मति से हेमंत यादव को समिति का अध्यक्ष व केदारनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष एवं डॉ अतुल सिंह, विकास सिंह, आशु सिंह, सुधीर यादव अंबुज यादव को उपाध्यक्ष के साथ- साथ मीडिया प्रभारी उत्तम सिंह, सचिव सुधीर यादव, बजरंग सिंह, और संतोष विश्वकर्मा बने। साथ ही 50 लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular