Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homekhushinagarमाँ की ममता से वंचित हुए वरिष्ठ पत्रकार

माँ की ममता से वंचित हुए वरिष्ठ पत्रकार

अवधनामा संवाददाता
खैरेटवा, कुशीनगर। माँ की ममता से बड़ा धन कुछ भी नहीं होता है इंसान अपने काबिलियत और हुनर से जितना चाहे बड़ा बन जाये लेकिन माँ के ममता के आगे सब फीकी पड़ जाती है मनुष्य अपने माँ की फिकर करे या ना करें लेकिन माँ सदैव ही अपने बच्चों के लिए हर घड़ी तत्पर रहती है उनके ममता का कोई मोल नहीं है।
बतादें की हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार यग्वेंद्र मिश्रा जी के माता जी श्रीमती ज्ञानी देवी उम्र ( 95वर्ष )का शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में निधन हो गया।जो पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में उनको भर्ती कराया गया था एक सप्ताह से जिन्दगी से लड़ते हुए माता जी ने सबको अलविदा कह दिया, जिसके कारण पूरा परिवार तथा पूरा गाँव इस घटना से आहत है लोगों ने बताया कि माता जी निर्मल स्वभाव की धनी महिला थी वो जितना अपने बच्चों को दुलारतीं थी वैसे ही गाँव के हर व्यक्ति से स्नेह करती थी उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। श्री मिश्रा जी ने बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे राम जानकी घाट कप्तानगंज पर स्वसम्मान के साथ दाहसंस्कार किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular