Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandवरिष्ठ नागरिकों को लाया जाएगा एक मंच पर: आरके जैन

वरिष्ठ नागरिकों को लाया जाएगा एक मंच पर: आरके जैन

अवधनामा संवाददाता

देवबंद Deoband): सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर लाने और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जल्द ही कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा के निर्देश पर देवबंद पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष संस्था की शाखा खोलने का प्रस्ताव रखा। समिति संयोजक आरके जैन ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ग से वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर एकत्रित कर उनकी ऊर्जा एवं अनुभव का सदुपयोग करने का प्रयास किया जाएगा। 50 सदस्य पूर्ण होने के बाद संस्था कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेगी। अध्यक्ष डा. केके खन्ना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदैव परिवारों को जोड़ना रहा है। सह संयोजक सीपी छाबड़ा व सह संयोजक सुरेंद्र पालसिंह ने कहा कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का कार्य करेगी। इस दौरान पूर्व चिकित्साधिकारी डा. सुखपाल सिंहडा. कांता त्यागी एवं डा. संजय शर्मा को देवबंद इकाई के गठन का दायित्व सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular