Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeवरिष्ठ भाजपा नेता काशी तिवारी की पत्नी का निधन -अमेठी में शोक...

वरिष्ठ भाजपा नेता काशी तिवारी की पत्नी का निधन -अमेठी में शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता काशी तिवारी की पत्नी के असामयिक निधन पर भाजपा सहित सभी दलों के नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
काशी तिवारी की पत्नी शांति देवी -55का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया।  निधन की खबर से अमेठी नगर और भेंटुआ में शोक का माहौल है। सोमवार को अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अंतिम दर्शन करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह, पूर्व मंत्री डा अमीता सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल‌ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू, पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह, अंजनी कुमार सिंह, घनश्याम चौरसिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, राजेश विक्रम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष शुक्ला, डॉ देवमणि तिवारी, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, कल्पनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular