Wednesday, June 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सहादतगंज स्थित कार्यालय पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत निर्माण करने के प्रति हम सब संकल्पित है। राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि डा श्याम प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व व जीवन शैली प्रेरणादायक है। भारत की एकता व अखण्डता के लिए उन्होने अपने प्राणों की आहूति दी थी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। राष्ट्र के विकास व उन्नति में अपना सकारात्मक योगदान देकर हम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है। इससे पहले सिविल लाईन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, रणधीर सिंह, अजय तिवारी, डा विजय बहादुर तिवारी, सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular