Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी की अध्यक्षता में हुई पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी

एसपी की अध्यक्षता में हुई पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अन्तर्गत जनपद के पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी आयोजित की गई l
इस दौरान पुलिस पेंशनर की समस्याओं और सुझाव को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा l पुलिस पेंशनर्स को अवगत कराया गया कि बीट पुलिस अधिकारी के गांव में पहुंचने पर उसका अपेक्षित सहयोग करें। प्रचलित साइबर अपराधों के संबंध में सभी को सचेत किया गया तथा अपना ओटीपी किसी को भी शेयर ना करने के लिए बताया गया। सभी से अनुरोध किया गया कि पुलिस के कार्यों का जनता में फीडबैक तथा सुझाव भी देते रहें। गोष्ठी के दौरान सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक बी. एन. गुप्ता, पुलिस पेंशनर बोर्ड के अध्यक्ष पशुपतिनाथ पाण्डेय व महामंत्री रिपुंजय उपाध्याय सहित पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular