Sunday, May 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमिशन शक्ति अभियान (फेज़-lV) के अंतर्गत बालिकाओं के साथ गोष्ठी व जागरुकता...

मिशन शक्ति अभियान (फेज़-lV) के अंतर्गत बालिकाओं के साथ गोष्ठी व जागरुकता अभियानः

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर : दिनाँक 14/12/2022 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व थाना कुरारा पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा में बालिकाओं/छात्राओं के साथ गोष्ठी कर नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे *मिशन शक्ति अभियान फेस-lV* के अंतर्गत बालिका/महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित छात्राओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ यथा- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने व उच्चाधिकारियों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया,
बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं हेतु संचालित हेल्प लाइन नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कुरारा, चेयरमैन कुरारा, विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ, एनजीओ के सदस्य तथा अन्य सम्बन्धित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular