Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhजिला महिला अस्पताल में चला स्व-गणना अभियान, चिकित्सकों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर...

जिला महिला अस्पताल में चला स्व-गणना अभियान, चिकित्सकों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आजमगढ़, जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत आज जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्व-गणना की गई। कार्यक्रम में इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय सिंह ने बताया कि अस्पताल के समस्त स्टाफ द्वारा आज स्व-गणना पूर्ण कर ली गई है। साथ ही 21 मई तक अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भी स्व-गणना कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

इस अवसर पर डॉ. द्विवेदी, डॉ. सीमा भारती, डॉ. रोड यादव सहित वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त नर्सिंग कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपदा मित्र नीतीश कुमार, पवन कुमार एवं चंदन भारती द्वारा सभी उपस्थित लोगों की स्व-गणना कराने में सहयोग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular