Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homekhushinagarश्मशान घाट पर भरा पानी देख ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर...

श्मशान घाट पर भरा पानी देख ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

अवधनामा संवाददाता

शमशान घाट पर कमर तक थी पानी, देखते ही अक्रोशित हो गए ग्रामीण

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के रामकोला टोला स्थित श्मशान घाट पर कमर तक पानी भरा होने की वजह से शव का दाह संस्कार करने आए लोग नाराज हो गए। शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटा तक धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि श्मशान घाट पर मिट्टी न भरवाने के कारण यह स्थिति हुई है। अब शव का दाह संस्कार कहां करें। पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। उसके बाद लोगों ने एक खेत में शव का अंतिम संस्कार किया।

करमैनी गांव के रामकोला टोला निवासी शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी (60) का सोमवार की शाम सात बजे निधन हो गया था। मंगलवार की सुबह दस बजे ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए। वहां कमर तक पानी भरा हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों संग मिलकर सड़क पर शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि श्मशान घाट पर पूरे गांव के लोग शवों का अंतिम संस्कार करने आते हैं, लेकिन वहां के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। इससे बारिश होने पर जलभराव हो जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय, उप निरीक्षक दशरथ मांझी, श्याम सिंह, हरिकिशुन ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्मशान घाट पर ग्राम प्रधान की ओर से 15 ट्राली मिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया गया है। तब ग्रामीणों ने शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार खेत में किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular