Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeInternationalपाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने लंबे समय से अशांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आधी रात बाद एक खुफिया अभियान में दो आत्मघाती हमलावरों और एक रिंग लीडर सहित नौ आतंकवादियों (खवारिज) को मार गिराया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज यह जानकारी दी।

आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सैनिकों के साथ भीषण गोलीबारी के बाद आतंकवादी गिरोह का नेता सईद मुहम्मद उर्फ ​​​​कुरैशी उस्ताद भी मारा गया। सुरक्षा बलों को यह कामयाबी 23 और 24 अक्टूबर की रात मिली। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। पिछले हफ्ते बलूचिस्तान के पोशिन जिले में पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रांत के झोब जिले में दो आतंकवादी मारे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular