HomeMarqueeजल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के...

जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव तीन गांवों में नल से जल आपूर्ति को देखा

रायगढ़ जिले के तीन गांवों में जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को नल से पेयजल आपूर्ति का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने निरीक्षण किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण में आज शुक्रवार काे ग्राम मिड़मिड़ा, रेगालपाली, चिखली पहुंचे। यहां उन्होंने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण कर संचालन के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ.एम.एल.अग्रवाल, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह, ईई पीएचई परीक्षित चौधरी मौजूद रहे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुलहक ने ग्राम रेंगालपाली में निर्मित उच्च स्तरीय टंकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जल जीवन मिशन से मिली सुविधा के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि घर तक नल लग जाने से पेयजल के लिए काफी सुविधा मिली है। पूर्व में हैण्डपंप एवं बोर से पानी भरा जाता था। रेंगालपाली सरपंच राकेश ने बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत तीन गांव आते हैं। रेंगालपाली में 108 कनेक्शन है, जहां नियमित रूप से सुबह-शाम पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। पीएचई सचिव अब्दुलहक ने रेंगालपाली सरपंच से कहा कि सभी आपके संसाधन है जितना बेहतर संचालन करेंगे ग्रामीणों को इसका लाभ लम्बे समय तक मिलेगा।

इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव अब्दुलहक मिड़मिड़ा के ओवर हेड टंकी देखने पहुंचे, यहां उन्होंने सरपंच से गांव के नल कनेक्शन की जानकारी ली। सरपंच गुलापी उरांव ने बताया कि वर्तमान में 382 नल कनेक्शन है। जो सभी चल रहे है, ग्रामीणों ने बताया कि नल के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने पंप ऑपरेटर से कार्य प्रणाली, टैंक कैपिसिटी एवं क्लोरिनेशन के संबंध में जानकारी ली। जिस पर बताया कि दिन में तीन बार पेय जल ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है। इसके साथ हो क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम-चिखली के जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी टंकी एवं नल के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे जल प्रदाय को देखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular