Tuesday, April 30, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसचिव ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

सचिव ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार सचिव कुलदीप सिंह द्वारा नेहरू नगर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में विजिट की गयी। सचिव कुलदीप सिंह द्वारा बाल सम्प्रेक्षण की विजिट अपचारी किशोर बैरक, भोजन-शाला आदि का निरीक्षण किया। सम्प्रेक्षण गृह में अपचारी किशोर से वार्तालाप किया गया तथा उनके द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। अपचारी किशोरों ने अवगत कराया सम्प्रेक्षण गृह के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अच्छा बर्ताव किया जाता है। अपचारी किशोरों से निशुल्क अधिवक्ता हेतु अवगत कराया गया तथा अपचारी किशोरों को बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह सम्प्रेक्षण गृह के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी एवं सायं कालीन भोजन बनने की प्रक्रिया चल रही थी जो कि प्रदर्शित खाने की सूची के अनुसार थी। सम्प्रेक्षण गृह की विजिट के दौरान पर्यवेक्षक रवि खान, सदस्य श्वेता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular