Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिलग्राम राजघाट मेले की तैयारियों का SDM व CO ने किया निरीक्षण

बिलग्राम राजघाट मेले की तैयारियों का SDM व CO ने किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

आगामी जनवरी माह में लगने वाले परंपरागत बिलग्राम राजघाट मेले की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम बिलग्राम एवं सीओ बिलग्राम ने संयुक्त रूप से राजघाट पहुँचकर मेले स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रखने के निर्देश दिए।

सीओ बिलग्राम ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकस व मुस्तैद रहेगी। वहीं एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे —

लेखपाल, नगर पंचायत कर्मचारी, पुलिस बल सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी। साथ ही मौके पर समाजसेवी एवं एडवोकेट कौशलेंद्र सिंह गुड्डा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मेले की पारंपरिक व्यवस्था एवं स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित विधिवत व महत्वपूर्ण जानकारियाँ अधिकारियों को प्रदान कीं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष राजघाट मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular