Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्काउटिंग घर- घर पहुंचे इसी उद्देश्य को सफल बनाना है - प्रकाश...

स्काउटिंग घर- घर पहुंचे इसी उद्देश्य को सफल बनाना है – प्रकाश सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद में प्रथम आगमन पर नव नियुक्त सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मंडल बस्ती संदीप कुमार को प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर एवं सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अमित कुमार शुक्ल ने उत्तरी भेंट कर अभिनंदन किया। प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद के स्काउटिंग गाइडिंग के गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु हमारा पूरा सहयोग रहेगा।

सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जल्द ही जनपद के स्काउटिंग गाइडिंग को माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाकर विकट परिस्थितियों में जीवन जीने की कला विकसित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद में स्काउट और गाइड की शिक्षा को प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक लागू कर दिया गया है जो इस वर्ष के ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रत्येक विद्यालय में देखने को मिल रहा है। जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार की टीम अपना विशेष योगदान समय समय पर विभाग को दे रही है।

इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त समर बहादुर सिंह, स्काउट कमिश्नर करूणाकांत, जिला गाइड कमिश्नर अर्चना सिंह,जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार, रंजीत कुमार, हंसराज हंस, प्रवीण कुमार, प्रोफेसर डॉ अरविन्द कुमार सिंह डॉ संतोष सिंह, अवधेश धुरिया, हेमंत गुप्ता आदि ने उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular