Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationSchool Holidays: देश के इन रीजन में 8 से 14 दिसंबर तक...

School Holidays: देश के इन रीजन में 8 से 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें डिटेल

देशभर में ठंड, हड़ताल व ठंड के चलते कई रीजन में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में शीतलहर के चलते 8 से 14 दिसंबर तक और केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के चलते 9 से 11 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

देशभर के कई रीजंस में शीतलहर, चुनाव, तटीय इलाकों में भारी बारिश और महाराष्ट्र में राज्यव्यापी शिक्षकों की हड़ताल के चलते दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्कूलों में छुट्टियों का एलान किया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में स्कूल दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक बंद रहने वाले हैं।

कहां किस वजह से स्कूल हैं बंद

तटीय इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, महाराष्ट्र में राज्यव्यापी शिक्षकों की हड़ताल चलने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हुई हैं। इसके अलावा केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते स्कूलों में छुट्टियां की गई हैं। कई पहाड़ी इलाकों में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के चलते संबंधित अधिकारियों को जल्दी शीतकालीन अवकाश घोषित करना पड़ा है।

जानें कब बंद रहेंगे स्कूल

आपको बता दें कि स्कूलों में 8 से लेकर 14 दिसंबर तक छुट्टियों का एलान किया गया है। जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में एक सप्ताह की छुट्टी की गई है। प्रशासन की ओर से इस सीजन के लिए डिटेल्ड शीतकालीन अवकाश शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते अवकाश घोषित

केरल ने स्थानीय निकाय चुनावों के कारण 9 और 11 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है। मतदान और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल इन दोनों दिनों में बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular