अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के जिलाध्यक्ष बने सत्यदेव मिश्र

0
519

अवधनामा संवाददाता
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की बैठक शक्ति नगर कालोनी में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने संरक्षक मण्डल (कोर कमेटी) की सहमति से सत्यदेव मिश्र को जनपद अयोध्या का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। जनपद अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र ने आगामी 6 अगस्त को जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक बुलाई है। आज कोर कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० संजयन त्रिपाठी उपस्थित रहे। डॉ० त्रिपाठी ने परिषद के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। डॉ० त्रिपाठी के सुझाव के क्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद महानगर अयोध्या के 60 वार्डों में परिषद का गठन करके अध्यक्ष नियुक्त करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बैठक में मुख्यरूप से डॉ० संजयन त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय, प० राम अनुज तिवारी, आचार्य राधेश्याम मिश्र, दिलीप राम त्रिपाठी, गगन आचारी, जय प्रकाश तिवारी, क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, काशीनाथ तिवारी, वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here