सर्वेंद्र अम्बेडकर देवीपाटन मंडल के प्रभारी बनाए गए, अरूण गौतम को मिली बसपा के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

0
317
बहुजन समाज पार्टी युवाओं को पार्टी संगठन में आगे बढ़ाने में लगी हुई है। जिला सचिव रहे युवा अरुण कुमार गौतम को पार्टी का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को प्रदेश बसपा कार्यालय से जारी पदाधिकारियों की सूची में  सर्वेंद्र अम्बेडकर को देवीपाटन मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया है। सर्वेन्द्र अम्बेडकर की जगह जिला सचिव अरुण कुमार गौतम को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अमेठी जनपद में सामाजिक भाईचारा बनाओ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विद्या प्रसाद गौतम और रमेश कुमार मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here