Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeसर्व हिंदू समाज ने बैठक कर लिया निर्णय

सर्व हिंदू समाज ने बैठक कर लिया निर्णय

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली 5 दिसम्बर को

सिद्धार्थनगर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज 5 दिसंबर को शहर में आक्रोश रैली निकालेगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंदू मठ मंदिरों को तोड़ना, हिंदू पुजारी की हत्या करना जेल में डालना विषय को लेकर हिंदू रक्षा समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा आज विचार परिवार की बैठक नगर पालिका स्थित महंत अवैद्यनाथ सभागार में की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिन्दुओं के साथ बर्बरता बरती जा रही है। हमले के साथ घोर अत्याचार हो रहा है। हिंदू मठ मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदू पुजारी की हत्या की जा रही है भारत के झंडे को पैरों के नीचे रौंदा जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदू जाति के लोगों का जीवन जीना दुर्लभ हो गया है। जिसके विरुद्ध विचार परिवार के द्वारा 5 दिसंबर को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।
बांग्लादेश के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार पर चिंता जताते हुए इसकी भर्त्सना करता हूँ। इसके अलावा इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को जेल से मुक्त करने की मांग भी की है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिन्दुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार द्वारा कारावास भेजना अन्यायपूर्ण है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से बांग्लादेश सरकार से यह अपील की गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तुरंत बंद हों तथा चिन्मय कृष्ण दास को जेल से रिहा किया जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक  रामचंद्र मुंशी, सह विभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र , जिला प्रचारक विशाल, अवनीश शिवेंद्र, मनोज, सौरभ, धनंजय, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी गोविंद माधव फतेह बहादुर सिंह दीपक मौर्या, गोरक्ष प्रांत के सामाजिक समरसता मंच संयोजक राजकुमार अग्रहरि, ज्ञानेंद्र, दिनेश धर दुबे तथा बंसी के जिला कार्यवाह मोहित समेत अन्य संगठनों के बंधुओं की उपस्थित रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular