Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaसरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता की नींव रखी

सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता की नींव रखी

इटावा। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है।जनपद की तीनों विधानसभा में निकलने वाली यूनिटी मार्च पदयात्रा की तैयारी हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा की योजना बैठक भाजपा कार्यालय,भर्थना विधानसभा की योजना बैठक बकेवर पंचायत सभागार व जसवंतगर विधानसभा की योजना बैठक यलो उत्सव गार्डन में संपन्न हुई।

योजना बैठक को मुख्य अथिति/प्रवासी के रूप में सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा यूनिटी मार्च देश की विभिन्नता,मूल्यों और समाज की सद्भावना का प्रतीक है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में की थी,जिसका उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों और सोच को व अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हैं।

योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसी यात्राएं निकाली जा रही हैं।सरदार पटेल ने रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाने का कार्य किया। योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए अभियान जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने कहा कि सदर विधानसभा की पदयात्रा 11 नवम्बर,जसवंतनगर विधानसभा की पदयात्रा 14 नवम्बर व भर्थना विधानसभा की पदयात्रा 19 नवम्बर को निकाली जाएगी।योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता की नींव रखी।उन्होंने छोटे-छोटे स्वतंत्र प्रांतों तो जोड़कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया।

योजना बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,विधानसभा प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,गोपाल मोहन शर्मा व अजय धाकरे,अभियान लोकसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर,जिला पदयात्रा संयोजक प्रशांत राव चौबे,विधानसभा पदयात्रा संयोजक अवधेश चतुर्वेदी,सागर दुबे,विवेक शाक्य,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव,जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़,रजत चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,विधानसभा में निवास करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular