11जनवरी को बी एल ओ के साथ बैठक में जरूर शामिल हों पार्टी के बी एल ए और पदाधिकारी -अखिलेश अम्बेडकर
बौद्ध भिक्षु भंते धम्म ज्योति भी बैठक में शामिल हुए
बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई की बैठक में 15जनवरी को अयोध्या में आयोजित जनकल्याणकारी दिवस में बसपा समर्थकों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने एस आई आर के काम की प्रगति की समीक्षा की और विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को 11जनवरी को बी एल ए के साथ मीटिंग में अवश्य शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बी एल ओ से अनुपस्थित,शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं की सूची लेकर उसका सत्यापन करने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के प्रारूप -6फार्म भरवाने पर जोर दिया।
बड़ागांव में हुई बैठक में संजय कुमार गुप्ता,विनय शुक्ला और अमरेश कुमार भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। बैठक में मंडल प्रभारी शिवराम, जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र कुमार सरोज, सालिकराम बौद्ध, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीराम गौतम, पूर्व जिला सचिव राम बोध पासी, वरिष्ठ बसपा नेता राम देव पासी, सूर्यभान मौर्य, अवधेश कुमार, जगदीश प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महादेव मौर्य, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।





