Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसंगिनी महिला समिति ने बैगा बस्ती मे बांटे पंखे

संगिनी महिला समिति ने बैगा बस्ती मे बांटे पंखे

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली मंगलवार नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दुधीचुआ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संगिनी महिला समिति ने सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 13, बैगा बस्ती मे स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय मे गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को 2 नग पंखों का वितरण किया ।
इस दौरान संगिनी महिला समिति की अध्यक्षा किरन झा ने विद्यालय को भविष्य मे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम के दौरान संगिनी महिला समिति की अध्यक्षा किरन झा, सीमा त्यागी, आभा सिन्हा, जया कुमार, शालिनी श्रीवास्तव एवं पूनम सिंह उपस्थित रही ।
गौरतलब है कि पूर्व में भी संगिनी महिला समिति के सौजन्य से आस पास के विद्यालयों में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अनेक कार्य किए जाते रहे हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular