हिन्दू हिन्दुत्व वा राष्ट्र के लिए समर्पित रहने वालो के लिए है संघ – मिथलेश

0
151

अवधनामा संवाददाता

सुलतानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्बारा आयोजित नगर का वन विहार कार्यक्रम ऋषिराज महाविद्यालय कटका मे सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र बौद्घिक शिक्षण प्रमुख मिथलेश ने कहा संघ मे जाति का कोई स्थान नहीं है, हिन्दू हिन्दुत्व वा राष्ट्र के लिए समर्पित रहने वालों के लिए है। संघ जैसे अपने परिवार के प्रति भाव रखते हो कि यह मेरा है वैसा ही भाव भारत माता के प्रति भी रखो। वनवासी क्षेत्रों में संघ इसाई मिशनरियों के षडयंत्रों को विफल कर सेवा भाव से कार्य किया, जिसका नतीजा है सनातन संस्कृति का परचम उक्त क्षेत्रों में लहरा रहा है। आर एस एस भारत को मजबूत बनाने की मशां से खड़ा किया गया था। हिन्दू जीवन शैली के आधार पर देश के मजदूरों का कार्य हो,इसी लिए संघ के निष्ठावान दन्तोपंत ठेंगड़ी ने 1955 में भारतीय मंजदूर संघ की स्थापना किया। 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस नहीं अपितु स्वाधीनता दिवस है क्योंकि इसी दिन अंग्रेजो के हाथ से सत्ता हस्तांतरित हुई थी। आज भी अधिसंख्य भारतीय अंग्रेजी कलचर मे जी रहे है। डा० एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे अंग्रेजी पढो पर अग्रेंज ना बनो। अपनो के जन्मदिन मनाये सनातन संस्कृति के अनुसार क्योंकि सनातन दिये जलाने की बात करता है, अग्रेंज बुझा कर मनाते है। उक्त कार्यक्रम में डा० अरुण सिंह जिला संघ चालक, कृष्ण मोहन, पर्यावरण प्रमुख आशीष, जिला प्रचारक डा० आर०ए० वर्मा, अमर पाल सिंह, विकास अजय सिंह ,रविन्द्र सिंह ,आनन्द द्विवेदी, दीपक मिश्रा, आलोक आर्य समेत सैकड़ो की संख्या मे स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here