Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeGeneralदिन के उजाले में हो रही लाखो की बालू का अवैध खनन,...

दिन के उजाले में हो रही लाखो की बालू का अवैध खनन, मूकदर्शक बनी पुलिस

दिन के उजाले में हो रही लाखो की बालू का अवैध खनन, मूकदर्शक बनी पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2021 से नदी से बालू का उठाव पर प्रतिबंध है।इसके बावजूद नियम कानून को ताक पर रखकर दिनदहाड़े बालू का उठाव कर घोर उल्लंघन किया जा रहा है।रोक के बावजूद पुलिस की मिलीभगत से बालू का ट्रैक्टर के माध्यम से नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है।जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।बालू खनन माफिया के द्वारा धड़ल्ले से तस्करी भी की जा रही है।रजौली में बालू का अवैध कारोबार रोक पाने में पुलिस प्रशासन हो या खनन विभाग पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।यूं कहें कि बालू कारोबारी के आगे रजौली प्रशासन और खनन विभाग ने घुटने टेक दिए हैं।अनुमंडल प्रशासन बालू का अवैध कारोबार करने वालों के आगे बौनी साबित हो रही है।आज तक बालू कारोबार करने वाले के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई ना जिला प्रशासन कर पाई है और ना ही खनन विभाग।जिस कारण बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया धड़ल्ले से अपने कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए हैं।दिन के उजाले में धनार्जय नदी व खूरी नदी से बालू उठाव कर दिन दहाड़े हो रहा है।थाना क्षेत्र में पिछले कई सालों से बालू के खनन पर रोक लगे रहने के बावजूद रजौली बालू माफियाओं के द्वारा खनन का धंधा बेरोकटोक जारी रखे हुए हैं।पहले तो पुलिस प्रशासन की डर रहती थी।जिसके कारण रात के अंधेरे में छिट-पुट बालू चोरी की जाती थी।लेकिन माफियाओं के द्वारा अब दिन के उजाले में धनार्जय नदी व खूरी नदी से बालू उठाव कर दिन दहाड़े बालू लदे ट्रैक्टर गुजरना आम हो गया है।बालू खनन कर रहे तस्करों पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन तमाशबीन बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी घाटों में तस्करों के द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा था,जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पूलिस को दूरभाष पर दिया जाता है।लेकिन सूचना के बाद भी प्रशासन नदी घाट पर नहींं पहुंचती है।जो उनकी मिली भगत को दर्शाता है।लिहाजा क्षेत्रों में बालू के अवैध कारोबार में अंधेरगर्दी मची हुई है।थाना क्षेत्र के धनार्जय नदी हरदिया,बॉढ़ी,बंधन छपरा, मलियातरी,जम्मूआएं,भाईजीभित्ता, चितरकोली,धमनी के अलावे खुरी नदी के गैरिबा बालू घाट से उठाव कर लेंगुरा व धमौल तथा रजौली के कई गांवों में बालू लदे ट्रैक्टर का परिचालन किया जा रहा है।माफियाओं के द्वारा प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर बालू की ढुलाई कराया रहा है।इस मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।

क्या कहते हैं,अधिकारी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा की सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है।हमें जानकारी नहीं है।वीडियो का जांच किया जा रहा है।जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी करवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular