Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeLatestजबलपुर में रेत खदान धसकी, एक महिला की मौत, दो गंभीर, कुछ...

जबलपुर में रेत खदान धसकी, एक महिला की मौत, दो गंभीर, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका

जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

जानकारी अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखारिया रेत खदान में रेत उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिसमें मुन्नी बाई नाम की महिला की मृत्यु होने की खबर है, जबकि दो अन्य गंभीर हैं। वहीं घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मिट्टी हटाकर तलाश करने में ग्रामीण जुटे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular