Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसनातन जन जागृति ट्रस्ट ने की प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात

सनातन जन जागृति ट्रस्ट ने की प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात

 

अवधनामा संवाददाता

बागेश्वर धाम के महंत की कथा अक्टूबर मे

ललितपुर। सनातन जन जागृति ट्रस्ट रजि. विश्व के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आलोक सिंह से मिलकर बागेश्वर धाम सरकार की होने वाली श्रीराम कथा महोत्सव को सफल बनाने हेतु आह्वान किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। सनातन जन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने अवगत कराया कि 9 से 17 अक्टूबर 2022 तक चौकाबाग ललितपुर में बुन्देलखण्ड स्तर की श्रीराम कथा सम्पन्न होगी। कथा के चाक चौबंद प्रबंध हेतु प्रसाशन का पूर्ण सहयोग करने हेतु जिलाधिकारी आलोक सिंह से आह्वान किया। जिलाधकारी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल, उपाध्यक्ष मुरारी वैद्य, महासचिव भूपेन्द्र सिंह तोमर, सगठन मंत्री भरत किशोर रावत, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष भगवत सिंह बैस, मीडिया प्रभारी सौरभ गोस्वामी, किरण सेन, रुचिका बुन्देला, लक्ष्मी रावत, पूजा कश्यप, राघवेन्द्र सिंह पवार, अरविंद लिटौरिया, भीष्म प्रताप सिंह, गोलू राजा, शुभम सिंह, राहुल सिंह, योगेन्द्र सिंह सोलंकी, जितेन्द्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular