सम्पूर्ण समाधान दिवस महरौनी मे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश  

0
149

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील महरौनी में फरियादियों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, साथ ही शिकायत के निस्तारण के उपरान्त सम्बंधित अधिकारी निस्तारण की स्थिति पर शिकायतकर्ता से फीडबैक अनिवार्य रुप से लें। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 15, पुलिस के 15, विकास के 08, पूर्ति के 06, विद्युत के 02, चकबंदी के 02, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य 13 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 05, पुलिस विभाग के 03, विकास विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 08 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 04, पुलिस विभाग के 02, विकास विभाग के 02, चिकित्सा का 01 तथा पूर्ति का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग का 01, पुलिस के 06, विकास विभाग के 02 तथा अन्य विभागों के 09 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें पुलिस का 01, विकास के 02 तथा चकबंदी का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डा.जेएस बक्शी, उप जिलाधिकारी महरौनी डा. रविप्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी, क्षेत्राधिकारी महरौनी सहित अन्य जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here