Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhतहसील बूढ़नपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

तहसील बूढ़नपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आज तहसील बूढ़नपुर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाए तथा दोनो पक्षों को बुलाकर वार्ता करें एवं शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान कुल 87 शिकायत प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 41, पुलिस के 24, विकास के 08 एवं अन्य के 14 मामले प्राप्त हुए। मौके पर 03 प्रकरण का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों क़ो निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों क़ो निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, तहसीलदार बूढ़नपुर, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular