समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार परचम लहराने की कवायत शुरू कर चुकी है। शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वाधान में पार्टी के प्रदेश सचिव डा.अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का विमोचन रविवारको सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शिवाला स्थित ग्रैंड शिवाय होटल में किया।यह कार्यक्रम सेक्टर और जोनल प्रभारियों के मौजूदगी मे कैलंडर जारी किया गया।
इस अवसर पर सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि,समाजवादी पीडीए पंचांग में पीडीए समाज के महापुरुषो की जयंती,उनकी पुण्यतिथि,ऐतिहासिक दिन एवं गौरवशाली इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी दर्ज है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश के अध्यक्ष और समाजवादी पीडीए पंचांग के प्रकाशक डा.अजय चौरसिया ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से समाज को बांटने का काम हो रहा है और हर बात में हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बात की जा रही है, ऐसी हर जगह समाजवादी पीडीए पंचांग पहुंचा कर हम लोग एकता की भावना और सद्भावना का संदेश देंग।
विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी शब्द भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद दिलशाद अहमद व संजय मिश्रा,ईशान श्रीवास्तव,पारसनाथ जायसवाल,रवि जायसवाल,रामजी यादव,इकबाल अंसारी,हिफाजत अली,सुमित जायसवाल,सुजीत गुप्ता,चरण दास गुप्ता,अभिषेक यादव डीएम,रवि शंकर यादव, मिथिलेश साहनी बच्चा सहित आदि लोग उपस्थित थे।





