Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसमाजवादी महिला सभा ने सभी विधानसभाओं में जन पंचायत का किया आयोजन

समाजवादी महिला सभा ने सभी विधानसभाओं में जन पंचायत का किया आयोजन

अवधनामा संवाददाता

यह सरकार महिलाओं, किसानों, नौजवान की विरोधी:जिलाध्यक्ष सरोज यादव

अयोध्या । समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिशानिर्देशित क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी महिला सभा ने सभी विधानसभाओं में जन पंचायत का आयोजन किया, एवं समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और वर्तमान भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए पूरे जनपद में क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव बीकापुर विधानसभा के दिलासीगंज गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं, किसानों, नौजवान की विरोधी है कहती कुछ है करती कुछ है झूठा वादा करती हैं। महिला सभा की महासचिव डॉ निषात अख्तर ने कहा की महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार पूरी तरह से फेल है। सपा प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने कहा वर्तमान डबल इंजन की सरकार तमाम जन विरोधी नीतियों को लागू करके जनता को लूटने का काम कर रही है।प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव महिला सभा की महासचिव डॉक्टर निशांत अख्तर, कोषाध्यक्ष रीता राही, सचिव शर्मिला, संजू यादव अमृत राजपाल, अंकुर यादव, गंगाराम यादव, हरिराम आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular