इटावा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के शखा निषादराज केवट के वंशजों के उत्थान के लिए महाराज योगी आदित्यनाथ के द्वारा गंगा जमुना सहित प्रदेश की तमाम जीवन दायिनी नदियों मैं मत्स्य बीज संचित किए जाने की योजना के तहत भूतपापेश्वर महादेव मंदिर यमुना मैया के तट पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मत्स्य बीज संचित किये। मत्स्य किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है तब से वह प्रत्येक वर्ग की चिंता में रात दिन लगे हुए हैं।
इसी चिंता में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मध्य किसानों से संवाद किया और उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की समस्त नदियों में मत्स्य मात्रा बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज संचित किए जा रहे हैं जिससे नदियों का पर्यावरण सुधरेगा साथ ही मत्स्य किसानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से मथुरा समुदाय का जीवन स्तर सुधरा है।
बड़ी मात्रा में लोग मत्स्य व्यवसाय कर रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के महंत स्वामी प्रदीपआनंद जी महाराज भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार आदर्श उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान टीटू रामू निषाद अवधेश कश्यप सोनू कश्यप संतोष कश्यप अनुराग मछुआ जितेंद्र कुमार गौरव साहनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





