Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeInternationalयूक्रेन में रूस की पकड़ इन क्षेत्रों पर हुई कमजोर

यूक्रेन में रूस की पकड़ इन क्षेत्रों पर हुई कमजोर

नई दिल्ली। दक्षिण यूक्रेन में रूस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। एक ब्रिटिश खुफिया अपडेट में कहा गया है कि निजी रूसी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के नेतृत्व में सेना अब दक्षिण क्षेत्र से पीछे हट रही है। हालांकि सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कुछ गांव पर कब्जा जमा लिया है।दूसरी ओर दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज फिर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर आज रेड की है। वहीं, पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बस के विस्फोटक उपकरण से टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना में 53 लोग घायल भी हो गए हैं। यह इलाका जिहादी हिंसा के गढ़ के रूप में जाना जाता है। वहीं, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगा जिसमें चुनावों के तारीख घोषित किए जाऐंगे। आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। राहुल ने यात्रा के 37वंन दिन कर्नाटक के रामपुरा से पदयात्रा शुरू की।
रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कुछ गांव पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि ब्रिटेन के अनुसार दक्षिण यूक्रेन में रूस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। एक ब्रिटिश खुफिया अपडेट में कहा गया है कि निजी रूसी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के नेतृत्व में सेना अब दक्षिण क्षेत्र से पीछे हट रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular