HomeMarqueeपर्यावरण संतुलन के लिए ग्रामीण महिलाओं ने भी आगे बढ़ाए हाथ

पर्यावरण संतुलन के लिए ग्रामीण महिलाओं ने भी आगे बढ़ाए हाथ

 

अवधनामा संवाददाता

सैकड़ों महिलाओं ने पौधारोपण के साथ देख रेख का भी लिया संकल्प

सहारनपुर। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी आज पर्यावरण संतुलन के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण में अपनी भागेदारी की। नगर निगम के तत्वाधान में सैकड़ों महिलाओं ने आज सांवलपुर नवादा के अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर उसे ‘शक्ति वन’ नाम दिया। इसके अलावा महानगर की अनेक कॉलोनियों एवं पार्काे में भी पौधारोपण किया गया। बुधवार को निगम द्वारा करीब 1400 पौधों का रोपण किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सांवलपुर नवादा के अम्बेड़कर पार्क में समाजसेवी सुकरमा देवी के नेतृत्व में कांता, अनिता, रामबती, सुनीता सहित सैकड़ों महिलाओं ने सिल्वर, आंवला, अमरुद, बोतलब्रुश, बुलका कासिया, जामुन, सागौन आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पार्क के चारों ओर एक साथ सैकड़ों महिलाओं ने पौधे लगाते हुए उनकी देख रेख का भी संकल्प लिया। पार्क को शक्ति वन नाम दिया गया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग, फोर्स व स्पेस की महिला वालंटियर्स ने भी पौधारोपण में हिस्सेदारी की। नगर निगम द्वारा इसके अलावा नवादा में ही कान्हा उपवन गौशाला रोड पर सौ पेड़ नीम के भी लगाए। खत्ताखेड़ी सिराज कॉलोनी कब्रिस्तान में 575, बेहट रोड डिफेंस कॉलोनी में 250 तथा मनोहरपुर श्मशानघाट में 300 पौधे लगाए गए।
अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने और एयर इंडेक्स में और ज्यादा सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके निगम द्वारा कल 3700 पौधों का रोपण किया गया था। उसी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आज भी पौधारोपण किया गया है। निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उद्यान प्रभारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा, पार्षद मोहर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, मयंक पाण्डेय, मदन भारती, तबरेज और आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular