महोबा। चरखारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष विनायक लक्षकार के पूज्य पिता स्वर्गीय परमानंद लक्षकार का बीते दिवस असमय निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
इस दुःखद अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस खान, जिला अध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया, महामंत्री दीपक गुरुदेव, अनिल बाबू, जुगल किशोर द्विवेदी, अरविंद अनुरागी, राजू पटेरिया, शिवनारायण गुप्ता, अनिल तिवारी सहित अन्य पत्रकारों ने विनायक लक्षकार के निवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से भेंट की तथा गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके उपरांत सभी पत्रकारों ने नगर के प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर श्री बटुक भैरव नाथ जू के परिसर में बैठक आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन परिवार ने स्वर्गीय परमानंद लक्षकार के सरल स्वभाव एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।





