Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मनकापुर तहसील में संपन्न

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मनकापुर तहसील में संपन्न

सदस्यता अभियान, सदस्यता ग्रहण व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठन पर मंथन।

गोण्डा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोण्डा के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के दिशा-निर्देशानुसार जिला महामंत्री आरपी सिंह की उपस्थिति व तहसील अध्यक्ष मनकापुर राकेश दत्त राम पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को चौधरी पैलेस मनकापुर में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकारों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान, नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराना, ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र चौधरी, राज शुक्ल, संजय पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, केदारनाथ मिश्र, मोहम्मद तुफैल सिद्दीकी, सुनील कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र मिश्र, डॉ प्रभाकर पांडेय, रंजीत शुक्ल, देवास्कर शुक्ल, आशुतोष मिश्र, वृजनन्दन तिवारी, राहुल शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार चौहान सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular