Wednesday, June 3, 2026
spot_img
HomeEducationRUHS CUET Result 2026 Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट जारी,...

RUHS CUET Result 2026 Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां करें चेक

आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 16 जून से स्टार्ट की जाएगी।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (राज्य स्तरीय) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 जून को जारी कर गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जारी किये गए हैं जहां से सभी उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बीएससी नर्सिंग एंट्रेस टेस्ट का आयोजन 21 मई 2026 को करवाया गया था।

रिजल्ट इन स्टेप्स से करें चेक

आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 जारी होते ही आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही लिंक एक्टिव होते ही इस पेज से भी आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RUHS CUET Result 2026 Link

काउंसिलिंग 16 जून से होगी स्टार्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद आरयूएचएस द्वारा बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जायेगा। एडमिशन रैंक के अनुसार प्रदान किया जायेगा। ब्रोशर के मुताबिक एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 16 जून 2026 से स्टार्ट होगी।

काउंसिलिंग के लिए फीस

काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए सभी वर्ग के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के साथ 550 रुपये फीस जमा करनी होगी। अगर छात्र एक से अधिक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन करता है तो उसे प्रत्येक कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग फीस का भुगतान करना होगा।

आपको बता दें कि इस बार आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा में 1 लाख 8 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular