गालापुर महाकाली स्थान पर 8 मार्च से शुरू होगा रुद्र महायज्ञ

0
63

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम लटेरा में स्थित बट वासिनी महाकाली स्थान गालापुर में नवनिर्मित भगवान भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होने वाले रुद्र महायज्ञ का तैयारी चल रही है। आगामी 8 मार्च से कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू होगा जो 14 मार्च तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए संजीव कुमार सिंह तथा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यज्ञ की तैयारी लगातार चल रही है जो अंतिम समय में है उन्होंने कहा कि 8 मार्च को सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा स्थान से निकलेगी जो राप्ती तट डुमरियागंज जाएगी वहां से कलश भरकर फिर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान पूजन अर्चन के साथ तमाम आयोजन भी होंगे जिसमें अयोध्या से तमाम प्रसिद्ध महंत भी भाग लेंगे उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here