आरआरबी ने पैरामेडिकल स्टाफ की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिक स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए 11, 12 और 13 मार्च को परीक्षा आयोजित कराई थी। आरआरबी ने अब पैरामेडिक स्टाफ परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इन डेट्स पर परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार अब आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की प्राप्त कर सकते है। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
RRB Paramedical Staff Answer Key 2026: इन स्टेप्स से तुरंत डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
आरआरबी ने पैरामेडिक स्टाफ परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘RRB Paramedical Staff Answer Key 2026’ लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ऑब्जेक्शन विंडो आज से एक्टिव
आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को आज यानी 21 मार्च से एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 29 मार्च सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाग दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति दर्ज अवश्य कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
प्रोविजनल आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आरआरबी की ओर से जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।





