Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeरॉबिन मिंज IPL में सिलेक्ट होने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए

रॉबिन मिंज IPL में सिलेक्ट होने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए

 

नई दिल्ली।  धोनी ने रॉबिन मिंज के पिता से कहा था, अगर उसे कोई नहीं खरीदेगा तो मैं अपनी टीम में शामिल कर लूंगा। धोनी को आदर्श मानने वाले रॉबिन मिंज IPL में सिलेक्ट होने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पिता रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। झारखंड के गुमला जिले से ताल्लुक रखने वाले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 करोड़ 60 लाख की बड़ी बोली लगाई। जबकि उनका बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था। रॉबिन मिंज को लेकर कई टीमों के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला। ऑक्शन में उनका नाम आते ही सबसे पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगाई गई। जिसके बाद मुंबई इंडियंस भी इस रेस में शामिल हो गई।

MI और CSK के बीच 1 करोड़ 30 लाख रुपये तक बिडिंग वॉर चला। यहां से चेन्नई के हटने के बाद बिड में गुजरात टाइटंस की टीम ने एंट्री मार ली। 2.60 करोड़ की बोली के बाद मुंबई ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। यहां से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दौड़ में आ गई लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम भी हार मानने वाली नहीं थी। आखिरकार 3 करोड़ 60 लाख की बोली लगने के बाद सनराइजर्स रेस से हट गई और गुजरात टाइटंस ने बाजी मार ली। 21 वर्षीय रॉबिन मिंज झारखंड अंडर-19 और अंडर 25 टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्हें लंबे छक्के मारने में महारथ हासिल है। Moj Masti मेंशन कर IPL में सिलेक्ट होने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज को शुभकामनाएं दीजिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular