Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurमोटे अनाज के उपभोग पर जोर देने के लिए निकाला रोड शो

मोटे अनाज के उपभोग पर जोर देने के लिए निकाला रोड शो

अवधनामा संवाददाता

केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीमपुर खीरी- मिलेट्स अंतरराष्ट्रीय वर्ष 2023 के क्रम में कृषि विभाग की ओर से उप्र मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय मेगा रोड शो हुआ। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सभी देश वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रहे हैं। श्री अन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सांवा, रामदाना, कुट्टू, कंगनी, चेना व काकून शामिल है। श्री अन्न के सम्बन्ध में जन-जागरूकता के लिए रोड शो का आयोजन किया गया है।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा। इसके माध्यम से लोगों को मोटे अनाज की उपयोगिता बताई जाएगी। जन-जागरूकता गोष्ठियों के जरिए आमजन को श्री अन्न से अवगत कराया जा रहा। आज के रोड शो में सम्मिलित कृषकों के हाथों में श्री अन्न से सम्बन्धित स्लोगन लिखे हुए थे। जिसमें से प्रमुख स्लोगन-“हमें हर्ष है, 2023 अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष है,” “उत्सव त्योहारों के व्यंजन, सम्मिलित हो इसमें श्री अन्न,” “भारत की पहल, भारत की शान, श्री अन्न को मिली वैश्विक पहचान” जैसे अनेक स्लोगन लिखे हुए थे। आज के रोड शो में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आए हुए 500 से अधिक कृषकों एवं कृषि विभाग से सम्बन्धित कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अंबरीश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular