Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeItawaएमनीव विज़न स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एमनीव विज़न स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,जिसका उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित यातायात,जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में सीओ सिटी अभय नारायन राय तथा सूबेदार सिंह प्रभारी यातायात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी अभय नारायन राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है,अनुशासन ही सुरक्षित समाज की नींव है।

इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को यातायात जागरूकता की शपथ भी दिलवाई, जिसमें सभी ने नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।यातायात प्रभारी *सूबेदार सिंह ने छात्रों को महत्वपूर्ण ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी।इसमें ट्रैफिक संकेतों की पहचान,ज़ेब्रा क्रॉसिंग के सही उपयोग,दाईं ओर से ओवरटेक न करना,निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना,मोबाइल फोन का उपयोग न करना,दोपहिया पर हेलमेट तथा चारपहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे।

स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता बच्चों के भविष्य की सुरक्षा है,आज की समझदारी कल के हादसों को रोक सकती है।इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,प्रिंसिपल पंकज शर्मा,चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव,प्रोग्राम हेड विनय शील पठानिया तथा स्कूल का सभी स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular