Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeEntertainmentसंगीत का सबसे बड़ा पुरस्कार रिकी केज और फालू शाह के नाम,...

संगीत का सबसे बड़ा पुरस्कार रिकी केज और फालू शाह के नाम, किया भारत का नाम रोशन

 

नई दिल्ली।  संगीत के खास और सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कई संगीतकार और गीतकार ने हिस्सा लिया। यह 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स है, जिससे कई बड़ी हस्तियों को नवाजा गया है। 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स हासिल करने वालों में भारतीय सितारों का भी नाम शामिल है। जी हां, भारत के दो मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स हासिल किया है।

मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। उन्हें यह अवॉर्ड बेस्ट न्यू एज एलबम कैटेगरी के लिए मिला है। रिकी केज को यह अवॉर्ड संगीतकार स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ मिला है। रिकी का यह दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने की जानकारी भारतीय म्यूजिक कंपोजर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ तस्वीर शेयर करके दी है।

रिकी केज ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज हमने अपनी एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। महान शख्सियत स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ खड़ा होने के लिए आभार और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं। मेरा दूसरा ग्रैमी और स्टीवर्ट का छठा अवार्ड। संगीत में योगदान, काम देने या सुनने के लिए आप सभी का आभार। आप हैं, इसलिए मैं हूं।’ सोशल मीडिया रिकी केज का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय संगीतकार फालू शाह ने भी 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अवॉर्ड शो में अपनी परफॉर्मेंस भी दी है। फालू शाह को उनकी एलबम आ रहमान (Arrahman) के लिए मिला है। उनकी यह बच्चों के लिए एलबम है। ग्रैमी अवॉर्ड्स में फल्क शाह की यह बेस्ट चिल्ड्रन एलबम में से एक रही, जिसके लिए उन्होंने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular