इटावा। विस्टा लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की द्वितीय वर्षगांठ पर रविवार को रिवार्ड एवं अवार्ड समारोह के पी गार्डन में बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन हुआ।इस अवसर पर कम्पनी के सी एम डी मुजीब उल्लाह ने राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में कम्पनी के काफी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अपना रिवार्ड मुख्य अतिथि डॉ.अलका महेश,डॉ.सुनीता आर्य व रेनू पचौरी मिस इण्डिया से प्राप्त किया।कम्पनी के सी एम डी मुजीब उल्लाह ने बताया कि जनपद की शमा परवीन इलीट डायरेक्टर को आई फोन कीमत एक लाख पचास हजार रुपये का गिफ्ट दिया गया।
एमराल्ड डायरेक्टर डॉ.रजनीश कुमार,शमीम अहमद,आसिफ हुसैन लखनऊ,योगेश कांत को एक-एक बाइक गिफ्ट में दी गई।चार टोपाज़ डायरेक्टर को लैपटॉप।बीस डायमंड डायरेक्टर को 32 इंच की एल ई डी टी वी।तीस स्टार डायरेक्टर को आर ओ व चालीस गोल्ड डायरेक्टर,45 सिल्वर डायरेक्टर,60 डायरेक्टर को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया है।कम्पनी के सी ई ओ देवेंद्र सिंह को फाउंडर योगेश कांत सी एम डी मुजीब उल्लाह,ज़ुबैर वारसी,कबीर सर आदि ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।अंत में कम्पनी के सी एम डी ने कहा कि हमारा मिशन बीमारी व बेरोज़गारी मुक्त हो भारत।





