बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री

0
2942

 

 

अवधनामा संवाददाता

अम्बेडकरनगर  घाघरा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि से आलापुर तहसील क्षेत्र के अंर्तगत पूर्वी छोर पर स्थित बाढ़ की चपेट से ग्रसित गांव आराजी देवारा माझा कम्हरिया मुबारकपुर पिकार कारिया लोनिया का पुरा में एडीएम वैभव शर्मा व तहसीलदार सुनील कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
आपको बताते चलें कि प्रशासन द्वारा वितरित सामग्री के राहत पैकेटों में आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 2 किग्रा, नमक 2 किग्रा, हल्दी 500 ग्राम, मिर्च 250 ग्राम, मसाला 250 ग्राम, रिफाइन्ड तेल 1 किग्रा, भुना चना 2 किग्रा, गुड 1 किग्रा, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस 1 पैकेट, मोमबत्ती 1 पैकेट, नहाने का साबुन 2, लाई 5 किलो और 10 किलो आलू शामिल है। इस दौरान एडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे। सफाई कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में  अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया गया है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here