Wednesday, May 15, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurराठ के चंद्रशेखर चौधरी बनाए गए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

राठ के चंद्रशेखर चौधरी बनाए गए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

अवधनामा संवाददाता

राठ (हमीरपुर) तहसील क्षेत्र के गल्हिया गांव के निवासी व समाजवादी पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी को समाजवादी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया। चंद्रशेखर के स्टार प्रचारक बनते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
समाजवादी पार्टी में दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए चंद्रशेखर चौधरी पहचाने जाते है। अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले भी चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी में ही बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष थे। और इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पहले दलित छात्र संघ उपाध्यक्ष भी चुने गए थे। स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन बड़ी संख्या में लोकसभा की सीटों पर जीत दर्ज करने वाला है। और अखिलेश यादव पीडीए का नारा लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। जिससे लोग बहुतायत में उनके साथ जुड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular