Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhलाल बहादुर सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दी श्रद्धांजलि

लाल बहादुर सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दी श्रद्धांजलि

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के संरक्षक रहे स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह के ठंडी सड़क स्थित आवास पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री अम्बरीष जी ने पहुंचकर स्व लाल बहादुर सिंह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी व उनके पुत्र जितेंद्र सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए । अम्बरीष ने कहा कि लाल बहादुर ने जीवनपर्यंत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया राम और अयोध्या रामजन्मभूमि पर राममंदिर मामले में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नही जा सकता, वह सदैव हम सब की स्मृतियों में रहेंगे।
श्रद्धांजलि देने वालों में बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, दीनानाथ , मनोज जी, चंदन , उत्कर्ष सिंह रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular