Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeसत्ता की तानाशाही रोकेगी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

सत्ता की तानाशाही रोकेगी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

अवधनामा संवाददाता

पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी

कुशीनगर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने पडरौना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की तानाशाही रोकेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से एकजुट होकर चुनाव लडने का आह्वान किया।

पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित एक होटल सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां समझाई। उन्होंने एक प्रशिक्षक की तरह एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच पहुंच कर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने का टिप्स बताया। उन्होंने अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की भलाई करना है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का संविधान बचाने व उसकी रक्षा करने का है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि इनके सारे कानून मनमानी और जन विरोधी हैं। सम्मेलन को अशोक मौर्य, दिनेश चौधरी, जनार्दन कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, कन्हैया शर्मा, रियाजुद्दीन खां, बेचू खान ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा व संचालन आरके मौर्य ने किया। इस दौरान हंसराज कुशवाहा, राम मिलन निगम, नरेंद्र भारती, दूधनाथ भारती, हीरालाल गौतम, शम्भू रावत, मो. आलम, शहाबुद्दीन, शैलेश पासवान, आर्यन बाबू, अभय प्रताप मौर्य, संजय कुशवाहा, डॉ. प्रह्लाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular